अपडेटेड 18 July 2025 at 13:41 IST

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहले पाकिस्तान का गुरूर किया चकनाचूर, अब तोड़ा बांग्लादेश का घमंड!

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में बल्ले से धूम मचाने वाले 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अब गेंद से जलवा दिखाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।

Follow :  
×

Share


1/6

आईपीएल 2025 में बल्ले से धूम मचाने वाले 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अब इंग्लैंड में कोहराम मचा रहे हैं। बिहार के लाल ने अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए यूथ वनडे में शतक जड़कर इतिहास रचा था। 
 

Image: IPL
2/6

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों पर सेंचुरी ठोककर पाकिस्तान का घमंड तोड़ दिया। उन्होंने पाक खिलाड़ी कासिम अकरम का रिकॉर्ड चकनाचूर किया जिनके नाम यूथ ODI में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड था। 
 

Image: Screengrab/X
Advertisement
3/6

पाकिस्तान का घमंड तोड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अब बांग्लादेश के गुरूर को भी चकनाचूर कर दिया है। यूथ वनडे में बल्ले से जलवा दिखाने के बाद अब 14 वर्षीय खिलाड़ी ने गेंद से दम दिखाया है। 
 

Image: ANI
4/6

इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले यूथ टेस्ट में वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से जादू दिखाते हुए बड़ा कारनामा किया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाड़ी मेहदी हसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
 

Image: BCCI
Advertisement
5/6

वैभव सूर्यवंशी यूथ टेस्ट में सबसे कम उम्र में 50 रन और विकेट झटकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये बड़ा रिकॉर्ड मेहदी हसन के नाम था जिन्होंने 15 साल 167 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था। 
 

Image: BCCI
6/6

इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले यूथ टेस्ट की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी ने 44 गेंदों पर 56 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके बाद उन्होंने गेंद से कमाल दिखाया और 13 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

Image: BCCI/IPL

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 13:41 IST