अपडेटेड 22 October 2025 at 12:30 IST
एडिलेड में मुकाबले से पहले क्यों कांप रहे होंगे कंगारू? इस मैदान पर दिखता है टीम इंडिया का 'विराट' रूप
IND vs AUS 2nd ODI: बहुत कम बार ऐसा होता है, जब कोई टीम अपने ही घरेलू मैदान पर विदेशी टीम से डरे, लेकिन एडिलेड में भारत का शानदार रिकॉर्ड देख ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हड़कंप मची होगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है। पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में कंगारुओं ने बाजी मारी थी। दूसरा ODI गुरुवार, 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
बहुत कम बार ऐसा होता है, जब कोई टीम अपने ही घरेलू मैदान पर विदेशी टीम से डरे, लेकिन एडिलेड में भारत का शानदार रिकॉर्ड देख ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हड़कंप मची होगी।
Advertisement
दरअसल, एडिलेड का मैदान हमेशा से भारत के लिए शुभ रहा है। टीम इंडिया पिछले 17 सालों से इस ग्राउंड पर एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
ऊपर से एडिलेड में विराट कोहली का बल्ला आग उगलता है। 'किंग' कोहली ने एडिलेड ओवल में अब तक 12 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 64 की शानदार औसत से 975 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक शामिल है।
Advertisement
अगर दूसरे वनडे में विराट कोहली शतक जड़ते हैं तो वो इस मैदान पर सबसे अधिक इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ने वाले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे।
वहीं, एडिलेड ओवल में 25 रन बनाते ही विराट कोहली इतिहास रच देंगे। वो इस मैदान पर 1000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे।
Image: ANIPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 22 October 2025 at 12:30 IST