अपडेटेड 18 June 2025 at 17:22 IST

टेस्ट सीरीज से ठीक पहले इंग्लैंड क्यों पहुंचे सूर्यकुमार यादव? फैंस हैरान, ये है बड़ी वजह

Suryakumar Yadav: शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया 20 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी। इस बीच T2OI कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इंग्लैंड पहुंच गए हैं। जानें वजह

Follow :  
×

Share


1/6

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी है। पहला मुकाबला 20 से 24 जून तक लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। 
 

Image: AP/ANI
2/6

टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूर्या खेल हर्निया से संबंधित चोट के इलाज के लिए विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए इंग्लैंड गए हैं। 
 

Image: ANI
Advertisement
3/6

रिपोर्ट के अनुसार सूर्या को पेट के निचले हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की समस्या है। वो परामर्श के लिए यूके गए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें सर्जरी करवानी होगी।
 

Image: AP
4/6

BCCI के सूत्र ने बताया कि अगस्त-सितंबर से पहले कोई टी20 क्रिकेट नहीं होने के कारण, सूर्या ने सोचा कि यह सबसे अच्छा समय है जब वह अपनी चोट का इलाज कर सकते हैं। 
 

Image: ANI
Advertisement
5/6

भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ ODI और टी20 सीरीज खेलेगी। अगर इस शृंखला तक सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो उपकप्तान अक्षर पटेल टीम की कमान संभाल सकते हैं। 
 

Image: BCCI
6/6

वहीं, आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने वाले स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर भी टी20 में कप्तानी के दावेदार माने जा रहे हैं। 

Image: IPL

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 18 June 2025 at 17:22 IST