अपडेटेड 1 June 2025 at 14:46 IST
साई सुदर्शन से ऑरेंज कैप छीन लेंगे सूर्यकुमार यादव? पर्पल कैप के लिए इन 2 खिलाड़ियों के बीच टक्कर
IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब सिर्फ दो मुकाबले होने बाकी हैं। ऐसे में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस रोमांचक हो गई है। क्या सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन को पीछे छोड़ पाएंगे?
आईपीएल 2025 में अब सिर्फ दो मुकाबले होने बाकी हैं। क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा और ये मैच जीतने वाली टीम फाइनल में RCB से भिड़ेगी।
आईपीएल 2025 से गुजरात टाइटंस का सफर भले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन ऑरेंज कैप अभी भी टीम के युवा ओपनर साई सुदर्शन के सिर पर है। सुदर्शन ने 15 मैचों में 759 रन बनाए हैं।
Advertisement
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरा नाम सूर्यकुमार यादव का है। अगर मुंबई इंडियंस फाइनल तक का सफर तय करती है तो सूर्या के पास साई सुदर्शन को पीछे छोड़ने का एक और मौका होगा।
Image: AP Photoसूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 15 मैचों में 673 रन बनाए हैं। अगर सूर्या 87 रन और बना लेते हैं तो वो साई सुदर्शन से आगे निकल जाएंगे और ऑरेंज कैप का ताज उनके सिर पर होगा।
Advertisement
पर्पल कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा अभी भी आगे हैं, लेकिन इस रेस में ट्रेंट बोल्ट और जोश हेजलवुड भी बाजी मारने का दम रखते हैं।
अगर मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंचती है तो ट्रेंट बोल्ट के पास प्रसिद्ध कृष्णा को पीछे छोड़ने का एक और मौका होगा। कृष्णा ने 25 विकेट चटकाए हैं जबकि बोल्ट के नाम अभी तक 21 विकेट हैं।
Image: IPLT20.COMPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 1 June 2025 at 14:46 IST