अपडेटेड 14 September 2024 at 11:18 IST

कोहली के संन्यास से सूर्यकुमार यादव का कैसे हुआ फायदा? इस मामले में कोई नहीं पछाड़ सकता!

Suryakumar Yadav Birthday: टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए नजर डालते हैं उनके T20 रिकॉर्ड और करियर पर।

Follow :  
×

Share


1/6
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव आज यानि 14 सितंबर, 2024 को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे उन्हें बर्थडे पर बधाई संदेश भेज रहे हैं। Image: Instagram
2/6
सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में अपनी बैटिंग की चमक से दुनियभार में नाम रोशन किया है। वो पिछले साल आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पर भी थे। सूर्या ने T20 क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। Image: BCCI
Advertisement
3/6
T20I में सूर्या के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसपर हर भारतीय को नाज होगा। दरअसल, स्टार क्रिकेटर T20I में 16 बार 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीत चुके हैं। इस मामले में दुनियाभर में उनसे आगे कोई नहीं है। Image: X/ BCCI
4/6
इस लिस्ट में वो पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पर हैं। अब कोहली ने भी T20I से संन्यास ले लिया है, इसलिए सूर्या दोनों से काफी आगे निकल सकते हैं। Image: X
Advertisement
5/6
एक्टिव खिलाड़ियों के बारे में बात करें तो सूर्यकुमार यादव के लिए खतरा सिर्फ जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (15 बार) और अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी (14 बार) से है। Image: X
6/6
सूर्यकुमार यादव ने T20I में अब तक 71 मैच खेले हैं और 32.09 की औसत से 3594 रन बनाए हैं। सूर्या ने इस फॉर्मेट में भारत के लिए 4 शतक भी ठोके हैं। Image: AP

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 14 September 2024 at 11:18 IST