अपडेटेड 9 October 2025 at 12:10 IST

आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं रिंकू सिंह? अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी, दाऊद गैंग ने मांगी फिरौती

Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रिंकू सिंह को दाऊद गैंग के लोगों ने धमकाते हुए उनसे 5 करोड़ की फिरौती मांगी है।

Follow :  
×

Share


1/8

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है। 
 

Image: ANI
2/8

मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रिंकू सिंह को दाऊद गैंग के लोगों ने धमकाते हुए उनसे 5 करोड़ की फिरौती मांगी है। 
 

Image: ANI
Advertisement
3/8

ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि दो साल पहले ही क्रिकेट की दुनिया में लाइमलाइट में आने वाले रिंकू सिंह कितनी संपत्ति के मालिक हैं कि वो अंडरवर्ल्ड के रडार पर आ गए हैं। 
 

Image: BCCI
4/8

रिंकू सिंह का बचपन बेहद गरीबी में बिता है। उनके पिता गैस वेंडर का काम करते थे और घर-घर जाकर सिलेंडर सप्लाई करते थे। रिंकू का मन पढ़ाई में नहीं लगता था और वो हमेशा से क्रिकेटर बनना चाहते थे। 
 

Image: X
Advertisement
5/8

कड़ी मेहनत और कुर्बानी के बाद आखिरकार रिंकू सिंह की किस्मत बदली। आईपीएल 2023 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी। 
 

Image: AP
6/8

रिंकू सिंह अब T20I में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और IPL में उन्हें पिछले साल केकेआर ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया। उन्होंने आईपीएल का सफर 10 लाख से शुरू किया था। 
 

Image: BCCI
Advertisement
7/8

एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में रिंकू सिंह की नेटवर्थ 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। रिंकू बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड 'C' में हैं और उन्हें साल में 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। 
 

Image: AP
8/8

इसके अलावा रिंकू सिंह की कमाई इंटरनेशनल मैच फीस, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, UPT20 लीग कॉन्ट्रैक्ट और विज्ञापन के जरिए होती है। 

Image: IPL/BCCI

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 October 2025 at 12:10 IST