अपडेटेड 31 December 2025 at 20:53 IST

पलाश से शादी टूटने पर स्मृति मंधाना को भगवद गीता से मिली ताकत? रील में दिखाई 2025 की खट्टी-मीठी यादें

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना के लिए 2025 कई मायनों में यादगार साल रहा। इस एक साल में उनके साथ क्या कुछ नहीं घटा। जहां एक तरह महिला क्रिकेट टीम ने ODI वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई, वही दूसरी तरफ स्मृति मंधाना की शादी टूट गई।

Follow :  
×

Share


1/7

स्मृति मंधाना ने साल 2025 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को इस साल का रीकैप दिखाते हुए एक रील शेयर की है। इस छोटी सी वीडियो क्लिप में उन्होंने इस साल की खट्टी-मीठी यादें साझा की हैं।

Image: instagram
2/7

जिम में वर्कआउट करने से लेकर मैदान पर बल्ला घुमाने तक, स्मृति मंधाना ने इस रील में अपनी कई अनसीन तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

Image: instagram
Advertisement
3/7

उनके इस साल का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा है ODI वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाना और स्मृति मंधाना ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत के सेलिब्रेशन की झलक भी फैंस को दिखाई है।

Image: instagram
4/7

हालांकि, स्मृति मंधाना इस साल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। उनकी पलाश मुच्छल से शादी टूट चुकी है। दोनों करीब पांच सालों से रिलेशनशिप में थे। 

Image: instagram
Advertisement
5/7

ऐसे में इस रीकैप रील में भले ही मंधाना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ शेयर ना किया हो लेकिन उन्होंने बीच में एक स्क्रीनशॉट जरूर डाला है जिसमें भगवद गीता का एक ज्ञान दिख रहा है।

Image: instagram
6/7

इस फोटो में गीता के एक श्लोक का अर्थ शेयर किया गया था जिसमें लिखा था- 'जब आपके साथ काफी कुछ अच्छा होने वाला होता है तो सब कुछ बिखर जाता है। तो इंतजार करें।' 

Image: instagram
Advertisement
7/7

इस फोटो को देखकर पता चल रहा है कि कैसे इस मुश्किल घड़ी में स्मृति मंधाना ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों से खुद को संभाला और मूव ऑन किया। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 31 December 2025 at 20:53 IST