अपडेटेड 17 September 2025 at 18:17 IST

Smriti Mandhana: भारत की 'क्वीन' ने रिकॉर्ड बुक को हिलाया, 77 गेंद पर शतक जड़ बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Records: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 77 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा। उन्होंने शानदार पारी के दौरान 14 चौके और 4 छक्के लगाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Follow :  
×

Share


1/7

भारत की धाकड़ महिला क्रिकेटर और वर्तमान में विश्व की नंबर-1 ODI बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 
 

Image: BCCI Women
2/7

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे ODI सीरीज के दूसरे मैच में स्मृति मंधाना ने 117 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत की 'क्वीन' कहे जाने वाली स्मृति ने महज 77 गेंदों पर शतक जड़ा। 
 

Image: BCCI Women
Advertisement
3/7

स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट में 15 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे करने वाली पहली एशियाई बल्लेबाज बन गईं हैं। ODI क्रिकेट में अपना 12वां शतक जड़कर स्टार क्रिकेटर ने स्पेशल क्लब में अपनी जगह बना ली। 
 

Image: BCCI Women
4/7

स्मृति मंधाना दो अलग-अलग कैलेंडर ईयर में तीन या अधिक शतक दर्ज करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के जड़े। 
 

Image: BCCI Women
Advertisement
5/7

स्मृति मंधाना ने अभी तक भारत के लिए ODI में 107 पारियां खेली हैं और 12 शतक और 32 अर्धशतक जड़ चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में ये उनका तीसरा शतक है। 
 

Image: BCCI Women
6/7

स्मृति मंधाना के नाम भारत की तरफ से सबसे तेज ODI शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी है। अब वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Image: BCCI Women
Advertisement
7/7

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे ODI में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 292 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्मृति मंधाना ने 117 रन बनाए और दीप्ति शर्मा ने भी 40 रनों की कीमती पारी खेली। 

Image: X/@BCCIWomen

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 17 September 2025 at 18:17 IST