अपडेटेड 25 November 2025 at 13:14 IST

Smriti-Palash Love Story: पलाश के गाने पर दिल हार बैठीं स्मृति मंधाना... 6 साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी कैसे पहुंची शादी के मुकाम तक?

Smriti-Palash Love Story: वर्ल्ड कप चैंपियन स्मृति मंधाना की लव लाइफ हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही है। वो 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल संग शादी रचाने वाली थी लेकिन ये शादी अब टाल दी गई है।

Follow :  
×

Share


1/7

एक क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाने के लिए मशहूर तो दूसरा अपनी धुनों पर लोगों को नचाने के लिए तैयार। खेल और संगीत की दुनिया को एक साथ लाने वाले स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल शादी करने वाले थे।

Image: Instagram/@palash_muchhal
2/7

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने करीब 6 साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। ये शादी महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी जो क्रिकेटर का होमटाउन है।

Image: Instagram
Advertisement
3/7

स्मृति और पलाश की प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो चुकी थी। उनकी हल्दी, मेहंदी, संगीत से तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से शादी पोस्टपोन कर दी गई है।

Image: Instagram
4/7

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की पहली मुलाकात 2019 में हुई थी। मुंबई में एक निजी म्यूजिक इवेंट में पलाश अपनी बहन पलक मुच्छल के साथ परफॉर्म कर रहे थे। वहां दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले।

Image: @palash_muchhal
Advertisement
5/7

उस इवेंट में पलाश ने एक अनरिलीज्ड गाना गाया था जिसने मंधाना का दिल जीत लिया। इसी दिन दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उसी साल कंपोजर ने क्रिकेटर को प्रपोज भी किया था। 

Image: instagram
6/7

स्मृति और पलाश ने 5 साल बाद 2024 में सोशल मीडिया के जरिए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। फिर कंपोजर ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को शादी के लिए प्रपोज किया। 

Image: instagram
Advertisement
7/7

शादी की रस्में भी शुरू हो गई थीं लेकिन बाद में ऐसी खबरें आईं कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब है जिसके बाद शादी टल गई है। पलाश भी कथित तौर पर बीमार हैं।

Image: instagram

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 November 2025 at 13:14 IST