अपडेटेड 27 July 2025 at 17:21 IST

Shubman Gill: ये गिल मांगे मोर... विराट कोहली को पछाड़ा, 148 सालों के इतिहास में किसी ने नहीं किया ये करिश्मा

Shubman Gill Records: टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड में इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा गिल इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने।

Follow :  
×

Share


1/6

टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। मैनचेस्टर में चल रहे मैच की दूसरी पारी में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
 

Image: AP
2/6

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में शुभमन गिल 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। किसी एक टेस्ट शृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले के मामले में वो विराट कोहली से आगे निकल चुके हैं। 
 

Image: AP
Advertisement
3/6

किंग कोहली ने साल 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 692 रन बनाए थे। गिल अब इस आंकड़े से आगे निकल चुके हैं। 
 

Image: BCCI/AP
4/6

विराट कोहली से आगे निकलने के बाद अब शुभमन गिल के निशाने पर सुनील गावस्कर का महारिकॉर्ड है। पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू सीरीज में 774 रन बनाए थे। 
 

Image: File Photo
Advertisement
5/6

किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में टॉप-2 में सुनील गावस्कर हैं। उसके बाद यशस्वी जायसवाल का नंबर है जिन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 712 रन बनाए थे। 
 

Image: BCCI
6/6

मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा। इस सीरीज में ये भारतीय कप्तान का चौथा शतक है। गिल इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने। 

Image: AP

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 27 July 2025 at 17:21 IST