अपडेटेड 21 February 2026 at 12:11 IST

Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: मेहंदी रचे हाथ और कलीरे पहने भारतीय रंग में नजर आई शिखर धवन की 'विदेशी दुल्हनिया', हल्दी-मेहंदी की PHOTOS VIRAL

Shikhar Dhawan And Sophie Shine Wedding Photos Viral: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 40 साल की उम्र में वह दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शिखर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों अपने वेडिंग फंक्शन्स की खूबसूरत तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Follow :  
×

Share


1/8

हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में सोफी शाइन ने लहंगा-चोली पहना था। भारतीय लुक में सोफी बेहद स्टनिंग लग रही थीं। 

Image: Social Media
2/8

वहीं शिखर धवन व्हाइट सलवार-कुर्ते के साथ येलो नेहरू जैकेट में काफी हैंडसम दिखे। दोनों साथ में बेहद क्यूट और खुश नजर आए।
 

Image: Social Media
Advertisement
3/8

कुछ तस्वीरों में मेहमानों को उन पर फूल बरसाते देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि ये तस्वीरें हल्दी फंक्शन की हैं। 

Image: Social Media
4/8

वह हाथों में लाल चूड़ा और खूबसूरत कलीरे पहने नजर आईं। सोफी की बड़ी सी मुस्कान उनकी खुशी को साफ बयां कर रही थी।

 

Image: Social Media
Advertisement
5/8

इससे पहले शिखर धवन ने संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह सोफी को बाहों में लिए नजर आए थे। दोनों को देखकर फैंस कह रहे हैं कि ये कपल एक-दूसरे के लिए ही बना है। 

Image: Social Media
6/8

शिखर और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं और शिखर से करीब 5 साल छोटी हैं। 

Image: Social Media
Advertisement
7/8

सोफी ने हाथों में बेहद खूबसूरत राधा कृष्ण के डिजाइन की मेहंदी को हथेली पर लगाया हुआ है। चेहरे पर चढ़ा प्यार का रंग भी बेहद खूबसूरती के साथ नजर आ रहा है। 

Image: Social Media
8/8

शिखर और सोफी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस इस खूबसूरत कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 

Image: Social Media

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 12:11 IST