अपडेटेड 15 May 2025 at 12:09 IST

हमें भी तरक्की... लाख 'तिकड़मबाजी' कर लें शाहिद अफरीदी अब नहीं मानेगा भारत, आखिर घुटनों पर आ ही गए

India Pakistan News: भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी घुटनों पर आ गए हैं। उन्होंने एक बार फिर वही पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है, लेकिन उनके इस मंसूबे पर पानी फिर जाएगा।

Follow :  
×

Share


1/6

पहलगाम आतंकी हमले के बाद विवादित बयान और भारत को आंख दिखाने वाले शाहिद अफरीदी के तेवर बदल गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया। 
 

Image: X
2/6

भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी घुटनों पर आ गए हैं। उन्होंने एक बार फिर वही पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है, लेकिन उनके इस मंसूबे पर पानी फिर जाएगा। 
 

Image: AP/X
Advertisement
3/6

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंडिया तरक्की कर रहा है और हम उसकी तरक्की में बहुत खुश रहे हैं। उनकी क्रिकेट आगे बढ़ रही है और ये अच्छी बात है। 
 

Image: AP
4/6

'हम आगे बढ़ रहे हैं तो हमें रोका जा रहा है, वरना हम भी तेजी से तरक्की करते।' शाहिद अफरीदी दबे-दबे शब्दों से ये कहने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट का रिश्ता ठीक करना चाहिए।
 

Image: ANI
Advertisement
5/6

बता दें कि 2008 के बाद से टीम इंडिया ने कभी भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भी मेजबान पाकिस्तान था, लेकिन भारत अपने मुकाबले दुबई में खेला था। 
 

Image: Instagram
6/6

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने के बावजूद पाकिस्तान को कुछ खास लाभ नहीं हुआ। एक तो उनकी टीम जल्दी बाहर हो गई और ऊपर से स्टेडियम भी खाली-खाली थी।

Image: AP

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 15 May 2025 at 12:09 IST