अपडेटेड 1 September 2025 at 11:35 IST

30 छक्के और 24 चौके... Asia Cup से पहले आया संजू सैमसन नाम का तूफान, आंकड़े देख कांप जाएगा पाकिस्तान!

Sanju Samson: एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन का बल्ला आग उगल रहा है। केरल प्रीमियर लीग में वो शानदार फॉर्म में है और लगातार चार पारियों में 50+ स्कोर बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 30 छक्के और 24 चौके जड़े।

Follow :  
×

Share


1/6

एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशी की खबर है। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन बल्ले से आग उगल रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि उन्हें रोकना बहुत मुश्किल है। 
 

Image: @yuvi_choud75815
2/6

केरल प्रीमियर लीग 2025 में संजू गेंदबाजों के लिए काल साबित हो रहे हैं। उन्होंने लगातार चार मैचों में 50 से अधिक रन बनाकर सनसनी मचा दी है। रविवार को हुए मुकाबले में सैमसन ने 41 गेंदों पर 83 रन बनाए। 
 

Image: KCA
Advertisement
3/6

इससे पहले कोच्चि ब्लू टाइगर्स के कप्तान ने पिछली तीन पारियों में 121, 89 और 63 रनों का स्कोर किया। सैमसन जिस अंदाज में खेल रहे उसको देखते हुए एशिया कप की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की है। 
 

Image: @rajasthanroyals
4/6

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होना है। इस बड़े मुकाबले पर दुनिया की नजर है। संजू सैमसन जिस ताबड़तोड़ तरीके से खेल रहे उससे पाकिस्तान खेमे में हड़कंप मचना तो तय है। 
 

Image: ANI
Advertisement
5/6

केरल प्रीमियर लीग 2025 में सैमसन मन मुताबिक बाउंड्री लगा रहे हैं। 4 पारियों में उन्होंने 30 छक्के और 24 चौके जड़े हैं। 
 

Image: AP Photo
6/6

संजू सैमसन के कारण कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ने वाली है क्योंकि टीम में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा भी मौजूद हैं। देखना दिलचस्प होगा कि एशिया कप में बतौर ओपनर कौन खेलता है।

Image: IPL

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 September 2025 at 11:35 IST