अपडेटेड 17 July 2025 at 08:01 IST

मैं चल भी नहीं पा रही... लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर ने फिर कराई सर्जरी, शरीर में हुआ बड़ा बदलाव; VIDEO

Anaya Bangar Surgery: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने फिर सर्जरी कराई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। अनाया ने कहा कि 'ये मेरे ट्रांसफॉर्मेशन का एक बड़ा स्टेप था, जिससे मैं औरकॉन्फिडेंट और हैपी महसूस कर रही हूं।''

Follow :  
×

Share


1/6

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लड़का से लड़का से लड़की बनने के बाद से वो अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में अपडेट दे रही हैं।
 

Image: Instagram
2/6

अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हाल ही में हुए एक सर्जरी के बारे में बता रही हैं। अनाया ने बताया कि सर्जरी के बाद उनके शरीर में क्या बदलाव आया है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

अनाया बांगर ने बताया कि उनकी सर्जरी को 10 दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान उनके जीवन में कई बड़े बदलाव आए हैं। जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दूं कि मेरी वोकल और ब्रेस्ट सर्जरी हुई थी। 
 

Image: Instagram
4/6

अनाया ने आगे कहा, ''ये मेरे ट्रांसफॉर्मेशन का एक बड़ा स्टेप था, जिससे मैं औरकॉन्फिडेंट और हैपी महसूस कर रही हूं। सर्जरी के 2-3 दिनों तक मैं ठीक से उठ और चल भी नहीं पा रही थी।''
 

Image: Instagram
Advertisement
5/6

संजय बांगर की बेटी ने आगे बताया कि सर्जरी से रिकवर होने में उन्हें 3-6 महीने लगेंगे, लेकिन  सर्जरी के एक महीने बाद आप जिम या नार्मल एक्टिविटी कर सकते हैं। 


 

Image: Instagram
6/6

अनाया बांगर ने इस सर्जरी के लिए डॉक्टर्स का धन्यवाद किया और साथ ही फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द वो सर्जरी और रिकवरी पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री रिलीज करने वाली हैं। 

Image: Instagram

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 17 July 2025 at 08:01 IST