अपडेटेड 13 January 2025 at 19:19 IST
मोहम्मद शमी के साथ सानिया मिर्जा की पूल वाली वायरल तस्वीर की क्या है सच्चाई, कश्मीर में हो गईं शिफ्ट?
Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ फिर से तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इस बार दोनों को पूल में देखा गया है।
सानिया मिर्जा ने लगभग एक साल पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से खुला ले लिया था। तबसे ही उनका नाम भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ जोड़ा जा रहा है।
Image: Xसानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की अब कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें दोनों को पूल में चिल करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में सानिया स्विमसूट में नजर आ रही हैं।
Image: XAdvertisement
इतना ही नहीं, सानिया और शमी की और भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिनमें दोनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
Image: Xइन तस्वीरों को देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे। कुछ सवाल कर रहे हैं कि क्या सानिया और शमी कश्मीर शिफ्ट हो गए हैं तो कुछ पूछ रहे कि क्या उन्होंने रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है।
Image: XAdvertisement
हालांकि, हम आपको बता दें कि ये तस्वीरें नकली हैं। ये AI की मदद से बनाई गई हैं। इन तस्वीरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। सानिया के पिता ने पहले कहा भी था कि दोनों कभी एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 January 2025 at 19:11 IST