खेल के मैदान पर ‘ठुमक ठुमक’ गाने पर ऐसे थिरकीं सानिया मिर्जा, फराह खान ने भी दिया साथ, खूब वायरल हो रहा वीडियो
Sania Mirza: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा कभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ती। वो जहां जाती हैं, अपनी पॉजिटिव एनर्जी फैला देती हैं। हाल ही में वो फराह खान के साथ डांस करती नजर आईं।
सानिया मिर्जा और फराह खान की दोस्ती के बारे में तो सभी जानते हैं। इन दो सहेलियों ने एक वीडियो शेयर किया है जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Image: File Photoइस वीडियो में सानिया मिर्जा और फराह खान को मशहूर पंजाबी सॉन्ग ‘जूती मेरी’ पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस डांस वीडियो में एक ट्विस्ट है।
Image: InstagramAdvertisement
सानिया मिर्जा के लिए स्पोर्ट्स कितना जरूरी है, ये तो सभी जानते हैं। यहां भी वो फराह और अपने बाकी दोस्तों के साथ खेल के मैदान पर ही डांस करती दिख रही हैं।
Image: @mirzasaniar/instagramइस वीडियो में सानिया मिर्जा और फराह खान को सिंगर नेहा भसीन के 'ठुमक ठुमक जांदी है माहिए दे नाल' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
Image: @mirzasaniar/instagramAdvertisement
वीडियो शेयर करते हुए सानिया कैप्शन में लिखती हैं- ‘जब मैं उनसे पिकलबॉल खेलने के लिए कहती हूं तो यही होता है!’ फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 September 2025 at 16:50 IST