अपडेटेड 30 August 2024 at 11:32 IST

जितने मैच खेलकर जो रूट ने बनाए 33 शतक, उतने में कैसा था सचिन का टेस्ट सफर? देखें पूरा आंकड़ा

Joe Root vs Sachin Tendulkar: जो रूट ने 33वां टेस्ट शतक जड़कर इतिहास रच दिया। क्या वो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? देखें दिलचस्प आंकड़ा।

Follow :  
×

Share


1/6
श्रीलंका के खिलाफ चल रहे टेस्ट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 33वां टेस्ट शतक जड़ते ही पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी एलेस्टेयर कुक की बराबरी कर ली। Image: AP
2/6
एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में जो रूट से ज्यादा शतक किसी ने नहीं बनाए है। फैंस ये जानने को बेताब हैं कि क्या जो रूट टेस्ट में पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। Image: X
Advertisement
3/6
जो रूट मास्टर ब्लास्टर का टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं उससे पहले ये देखना जरूरी है कि इसी स्टेज पर सचिन ने टेस्ट में कैसा प्रदर्शन किया था। Image: Englandcricket/X
4/6
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 264 पारियां खेली है और 50.71 की औसत से 12274 रन बनाए हैं। इंग्लिश बल्लेबाज के नाम 33 शतक और 64 अर्धशतक है। Image: AP
Advertisement
5/6
सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 264 पारियों में 54.73 की औसत से खेलते हुए 12917 रन बनाए थे। यानि जो रूट से 643 रन ज्यादा। Image: ap
6/6
सचिन तेंदुलकर ने 264 टेस्ट पारियों में 43 शतक लगाया था, यानि रूट से 10 शतक अधिक और 53 अर्धशतक जड़े थे। यानि इस मामले में रूट 11 फिफ्टी आगे हैं। Image: X and AP

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 30 August 2024 at 11:32 IST