अपडेटेड 14 December 2024 at 20:38 IST
2024 में रोहित-कोहली संग ये खिलाड़ी बने पिता, लिस्ट में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल, देखें PHOTOS
साल 2024 खत्म होने की कगार पर है। टीम इंडिया कई खिलाड़ियों के घर इस साल किलकारी गूंजी। इस लिस्ट में विराट कोहली से लेकर सरफराज खान तक का नाम शामिल है।
1/6
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहली बार साल 2021 में बेटी वामिका के पिता बने थे। इस साल फरवरी में वे दूसरी बार पिता बने। अनुष्का और विराट इस साल बेटे अकाय कोहली के पेरेंट्स बने। Image: Instagram
2/6
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दिसंबर 2018 में पहली बार बेटी समायरा के पिता बने थे। इस साल रोहित की वाइफ रितिका ने बेटे अहान का जन्म दिया। Image: Instagram
Advertisement
3/6
ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी फॉर्मेट में शानदार खेल दिखा रहे धाकड़ बैटर ट्रेविस हेड भी इस साल दूसरी बार पिता बने। 30 साल के हेड की पत्नी जेसिका डेविस ने नवंबर में बेटे को जन्म दिया। Image: instagram
4/6
टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज सरफराज खान जब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रहे थे तब उनके घर बेटे का जन्म हुआ।
Image: XAdvertisement
5/6
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अंशा और शाहीन इस साल 24 अगस्त को बेटे अलियार अफरीदी के पैरेंट्स बने। Image: instagram
6/6
साल 2024 में टीम इंडिया के एक और बल्लेबाज ने खुशखबरी दी है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी साल 2025 में पहली बार बार पैरेंट्स बनेंगे। इस साल कपल ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। Image: instagarm
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 December 2024 at 20:38 IST