अपडेटेड 8 May 2025 at 10:37 IST

रितिका को देखते ही लट्टू हो गए थे रोहित, युवराज ने दी दूर रहने की सलाह, फिर ऐसे परवान चढ़ा प्यार; बड़ी फिल्मी है लव स्टोरी

Rohit Sharma-Ritika Sajdeh Love Story: रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। वाइफ बनने से पहले रितिका उनकी स्पोर्ट्स मैनेजर थीं।

Follow :  
×

Share


1/6

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अचानक बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए ये दिल तोड़ने वाला ऐलान किया। उनकी पत्नी रितिका भी इस फैसले पर भावुक हो गई थीं।

Image: Instagram
2/6

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लव स्टोरी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। रितिका शादी से पहले हिटमैन की स्पोर्ट्स मैनेजर थीं। दोनों की मुलाकात पहली बार एक एड की शूटिंग के दौरान हुई थी।

Image: Instagram- @ritssajdeh
Advertisement
3/6

क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी सिस्टर हैं रितिका। यही कारण है कि युवी ने रोहित को रितिका से दूर रहने की वॉर्निंग दी थी लेकिन वो कहां सुनने वाले थे। रोहित पहली नजर में ही रितिका को दिल दे बैठे थे।

Image: Instagram
4/6

रितिका रोहित की मैनेजर थीं, उनका काम संभालती थीं। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और शादी करने से पहले दोनों ने लगभग छह सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। उनके प्रपोजल की कहानी भी काफी फिल्मी है।

Image: Instagram
Advertisement
5/6

रोहित ने रितिका को उसी जगह प्रपोज किया जहां से उन्होंने 11 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में घुटनों के बल बैठकर उन्होंने एक रिंग के साथ रितिका को शादी के लिए पूछा।

Image: instagram
6/6

रितिका हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत प्रपोजल स्वीकार कर लिया। कपल ने 13 दिसंबर 2015 को मुंबई के ताज लैंड्स में शादी की थी। अब समायरा और अहान के जन्म के बाद उनकी फैमिली पूरी हो चुकी है। 

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 May 2025 at 10:37 IST