अपडेटेड 30 April 2025 at 15:34 IST

Rohit Sharma Birthday: 38 साल के हुए हिटमैन, बेटे के जन्मदिन पर मां ने ऐसे लुटाया प्यार, पोस्ट ने जीता दिल

Rohit Sharma Birthday: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल, 2025 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

भारत के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल 2025 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।
 

Image: Instagram
2/7

हिटमैन के बर्थडे पर उनके लाखों फैंस और क्रिकेट जगत के कई बड़े स्टार खिलाड़ी उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।
 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

खास मौके पर रोहित शर्मा की मां ने भी इंस्टाग्राम पर बेटे के लिए खुबसूरत पोस्ट किया है, जो फैंस का दिल जीत रहा है।
 

Image: Instagram
4/7

रोहित की मां पूर्णिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर हिटमैन की कई अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, महान बेटे को जन्मदिन की बधाई 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। हिटमैन के नेतृत्व में भारत ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय किया था।
 

Image: Instagram
6/7

रोहित शर्मा के नाम ODI में किसी मैच में सर्वाधिक रन स्कोर करने का रिकॉर्ड है। मुंबई के बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की अद्भुत पारी खेली थी।
 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक 67 टेस्ट, 273 वनडे और 159 T20I खेले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में हिटमैन ने 19000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Image: Instagram

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 30 April 2025 at 15:34 IST