अपडेटेड 24 July 2025 at 17:42 IST

टूटे अंगूठे के साथ लंगड़ाते हुए बैटिंग करने आए 'बहादुर' ऋषभ पंत, फिर अंग्रेजों ने जो किया वो VIRAL है

Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उनका अंगूठा फ्रैक्चर हो गया, लेकिन इसके बावजूद वो दूसरे दिन लंगड़ाते हुए बैटिंग करने उतरे।

Follow :  
×

Share


1/6

मैनचेस्टर में चल रहे चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत ने अपने जज्बे से करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। अंगूठे में फ्रैक्चर होने के बावजूद जब वो दूसरे दिन बैटिंग करने आए तो दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

Image: AP
2/6

इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए थे। क्रिस वोक्स की गेंद पर उनके दाहिने पैर पर चोट लगी थी। 
 

Image: AP
Advertisement
3/6

स्कैन के बाद पता चला कि उनका अंगूठा फ्रैक्चर हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत अगले 6 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे, लेकिन दर्द को भुलाकर उन्होंने देश के लिए दूसरे दिन बैटिंग करने का फैसला किया।
 

Image: JioStar Screengrab
4/6

पहले दिन वो जिस तरह से दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए थे, उसको देखकर कोई भी ये अंदाजा नहीं लगा सकता था कि ऋषभ पंत इस मैच में बल्लेबाजी करेंगे। लेकिन स्टार खिलाड़ी ने दर्द को हराकर दिल जीत लिया। 
 

Image: AP
Advertisement
5/6

दूसरे दिन जब ऋषभ पंत सीढ़ियों से लंगड़ाते हुए धीरे-धीरे मैदान की तरफ बढ़ रहे थे तब ओल्ड ट्रैफर्ड में मौजूद भारतीय समर्थक तो उनके लिए ताली बजा ही रहे थे, अंग्रेज भी स्टैंडिंग ओवेशन देते दिखे। 


 

Image: X
6/6

मैनचेस्टर टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। दूसरे दिन का खेल जारी है और भारत ने 6 विकेट खोकर 321 रन बना लिए हैं। पंत 39 रन बनाकर डटे हुए हैं। 

Image: AP

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 24 July 2025 at 17:42 IST