अपडेटेड 13 March 2025 at 11:38 IST
MS Dhoni का पिंक कुर्ता, रैना का ब्लैक लुक... पंत की बहन की शादी में क्रिकेटर्स के इस अंदाज पर लड़कियां होगी फिदा- PHOTOS
Rishabh Pant Sister Wedding: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन की शादी हो चुकी है। इस कार्यक्रम में क्रिकेट जगत की हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला।
1/8
ऋषभ पंत चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से सीधे अपनी बहन की शादी में पहुंचे। पंत की बड़ी बहन साक्षी की शादी बिजनसमैन अंकित चौधरी से 12 मार्च को मसूरी में हुई। Image: X
2/8
इस दौरान 12 मार्च को मसूरी में क्रिकेटर्स का जमावड़ा देखने को मिला। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा और भारतीय कोच गौतम गंभीर मसूरी शादी अटेंड करने पहुंचे। Image: X
Advertisement
3/8
इस दौरान इन क्रिकेटर्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सबसे पहले बात करते हैं दुल्हन के भाई यानी ऋषभ पंत की। Image: Instagram
4/8
पंत अपनी बड़ी बहन साक्षी की शादी में पेस्टल कलर का कुर्ता-पैजामा पहने दिखे उसके साथ उन्होंने पीच कलर का ही वेस्टकोट पेयर किया था। सिर पर पंत ने भगवा रंग की साफा पहना है। Image: Instagram
Advertisement
5/8
इसके बाद बारी आती है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की। धोनी ने शादी के वक्त पिंक कलर का कुर्ता पहना है जिसपर सिल्वर वर्क हुआ है। धोनी का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। Image: Instagram
6/8
ऋष पंत की बहन की शादी में धोनी के जिगरी सुरेश रैना भी अपनी वाइफ प्रियंका के साथ पहुंचे। शादी के दौरान रैना ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पैजामा पहना और मल्टी कलर वेस्टकोट के साथ पेयर किया। Image: Instagram
Advertisement
7/8
साक्षी पंत की शादी में नीतीश राणा, ध्रुव शोरे और राहुल तेवतिया भी नजर आए हैं। तीनों खिलाड़ियों के साथ सुरेश रैना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की है। Image: instagram
8/8
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी ऋषभ पंत की बहन की शादी में मसूरी आए। उनकी एमएस धोनी के साथ फोटो भी वायरल हो रही है। Image: x
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 13 March 2025 at 11:38 IST