अपडेटेड 9 June 2025 at 08:29 IST
तीन साल का इंतजार… रिंकू सिंह ने शेयर की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें, मंगेतर प्रिया सरोज को लेकर क्या कहा?
Rinku Singh Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने 8 जून को सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस खास दिन की झलक दिखाई है।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून को लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में धूमधाम से इंगेजमेंट कर ली है। अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत कई VIP गेस्ट इस रिंग सेरेमनी में शिरकत करते दिखाई दिए।
Image: @rinkukumar12/instagramरिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं जिनपर फैंस अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Image: @rinkukumar12/instagramAdvertisement
इसी कड़ी में, अब रिंकू सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों के साथ रिंकू सिंह ने रिंग सेरेमनी की खुशी बयां की है। उन्होंने लिखा कि इस दिन का इंतजार वो और प्रिया पिछले तीन सालों से कर रहे थे।
Image: @rinkukumar12/instagramAdvertisement
रिंकू सिंह ने तस्वीरें शेयर कर लिखा- ‘ये दिन हमारे दिलों में बहुत समय से बसा हुआ है। लगभग तीन साल और इंतजार हर पल के लायक था। सगाई की…पूरे दिल से और हमेशा साथ रहने के लिए’।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 June 2025 at 08:29 IST