अपडेटेड 1 June 2025 at 11:58 IST
इस दिन निकलेगी रिंकू सिंह की बारात, 8 जून को सपा सांसद प्रिया सरोज संग सगाई, शिव की नगरी में लेंगे सात फेरे
Rinku Singh Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज बहुत जल्द शादी की पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। 8 जून को लखनऊ में दोनों की सगाई होगी, वहीं शादी की तारीख भी तय हो गई है।
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है। बहुत जल्द वो समाजवादी पार्टी की युवा महिला सासंद प्रिया सरोज के साथ सात जन्मों की कसम खाने वाले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अगले हफ्ते 8 जून को लखनऊ के एक सात सितारा होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी होगी। क्रिकेटर और सपा सांसद का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है।
Advertisement
रिपोर्ट के मुताबिक रिंकू-प्रिया की सगाई 8 जून को लखनऊ में होगी और शादी इसी साल 18 नवंबर को भगवान शिव की नगरी वाराणसी में सम्पन्न होगा।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में क्रिकेट से लेकर राजनीति क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं। परिवार के कारीबियों के मुताबिक, शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी।
Advertisement
रिंकू सिंह की पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में होती है। आईपीएल 2023 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी ने 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी थी और उसके बाद उनका चयन टीम इंडिया में हुआ था।
रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ में रिटेन किया था। हालांकि, आईपीएल 2025 में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 13 पारियों में सिर्फ 206 रन बनाया।
Advertisement
वहीं, रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया सपा सांसद हैं। 26 साल की प्रिया सरोज ने 2024 भारतीय आम चुनावों में भाजपा के बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से शिकस्त देते हुए बड़ी जीत हासिल की थी।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 1 June 2025 at 11:57 IST