Rinku Singh-Priya Saroj

Rinku Singh Love Story: 1 लाइक से शुरू, फिर पहली डेट में 4 घंटे लेट... पिता के विरोध के बावजूद कैसे परवान चढ़ी रिंकू-प्रिया की लव स्टोरी

Rinku Singh-Priya Saroj: क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिछले साल जून में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की थी। तबसे ही फैंस दोनों की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए बेकरार थे जिसका खुलासा आखिरकार कपल ने कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की जोड़ी काफी पॉपुलर है। लोगों को क्रिकेट और राजनीति का ये संगम काफी पसंद आया। हाल ही में मान्यवर एंड मोहे के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें दोनों नजर आए। 

Image: instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इंटरव्यू में रिंकू ने खुलासा किया कि उन्हें प्रिया से पहली नजर में प्यार हो गया था। प्रिया ने बताया कि उन्हें अपनी बहन के पेज का प्रमोशन करवाना था, इसलिए उन्होंने रिंकू के 1-2 पोस्ट लाइक कर दिए थे।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रिया ने कहा कि लाइक उन्होंने किया था लेकिन पहला ‘हाय’ का मैसेज रिंकू की तरफ से आया। क्रिकेटर ने बताया कि प्रिया से पहली मुलाकात के समय वो 4 घंटे लेट हो गए थे। वो शॉर्ट्स पहनकर मॉल गए थे। 

Image: instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रिया ने बताया कि उन्होंने रिंकू का भले ही काफी देर इंतजार किया लेकिन उन्हें डांटा भी था। कपल ने आगे बताया कि दोनों ने 2023 में अपने-अपने करियर पर ध्यान देने का फैसला किया था। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रिया ने कहा कि 2022 में उनके पिता एक IAS से शादी करवाना चाहते थे। रिंकू ने खुलासा किया कि कैसे प्रिया के भाई का उनके पास फोन आया था ये पूछने के लिए कि क्या वो वाकई उनकी बहन से शादी करना चाहते हैं।

Image: instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रिया ने कहा कि उनके पिता को रिंकू सिंह से शादी के लिए मनाने में तीन साल लग गए थे। सांसद ने आगे कहा कि वो और रिंकू कभी ठीक से डेट पर गए नहीं, हमेशा उनके साथ 4-5 लोग रहे हैं। 

Image: instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड