48 चौके-छक्के, 459 रन... राहुल द्रविड़ के बेटे ने बल्ले से मचाई तबाही तो मिला ये सम्मान
Rahul Dravid Son: KSCA के एनुअल अवॉर्ड समारोह में राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अनवय द्रविड़ को क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने के लिए सम्मानित किया गया।
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की तरह अब उनका बेटा भी क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। द्रविड़ के छोटे बेटे को 5 अक्टूबर को सम्मानित किया गया।
KSCA के एनुअल अवॉर्ड समारोह में राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अनवय द्रविड़ को क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने के लिए सम्मानित किया गया। अंडर 16 विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
Advertisement
राहुल द्रविड़ के बेटे अनवय को लगातार दूसरी बार ये अवॉर्ड मिला है। विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी में उन्होंने 6 मैचों की 8 पारियों में 48 छक्के-चौकों की मदद से 459 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक भी ठोके।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने सालाना अवॉर्ड समारोह में मयंक अग्रवाल को भी सम्मानित किया। उन्हें ये अवॉर्ड विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने के लिए मिला है।
Advertisement
टीम इंडिया में जगह बनाने की प्रयास कर रहे मयंक अग्रवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में 93 की औसत से 651 रन बनाए।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 6 October 2025 at 10:39 IST