अपडेटेड 8 March 2026 at 18:57 IST

Prithvi Shaw Engagement: अर्जुन तेंदुलकर के बाद अब क्रिकेटर पृथ्वी शॉ बनेंगे दूल्हा, गर्लफ्रेंड आकृति को पहनाई अंगूठी

Prithvi Shaw Engagement: टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 8 मार्च को फैंस को एक खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है।

Follow :  
×

Share


1/6

बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 8 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। कपल पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा था।

Image: instagram
2/6

26 साल के पृथ्वी शॉ ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी इंगेजमेंट की काफी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें क्रिकेटर घुटने के बल बैठकर अपनी मंगेतर को रिंग पहनाते नजर आए।

Image: Instagram
Advertisement
3/6

पृथ्वी शॉ को हाल ही में अपने दोस्त अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शिरकत करते देखा गया था। वो वहां भी आकृति अग्रवाल के साथ ही जश्न में शामिल हुए थे।

Image: instagram
4/6

अब कुछ दिन बाद पृथ्वी शॉ ने भी अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने आकृति के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। 

Image: instagram
Advertisement
5/6

पृथ्वी शॉ ने इंगेजमेंट की गुड न्यूज देते हुए कैप्शन में लिखा- “मैदान पर छक्के मारने से लेकर मैदान के बाहर जिंदगी भर की पारियों तक। ये मेरी परफेक्ट इनिंग है”। 

Image: instagram
6/6

पृथ्वी ने पिछले साल गणेश चतुर्थी के मौके पर आकृति के साथ फोटो शेयर की थी जहां से डेटिंग रूमर्स शुरू हुए। आकृति एक जानी-मानी इंफ्लुएंसर हैं जिन्होंने तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुखा’ से एक्टिंग डेब्यू किया। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 18:57 IST