Champions Trophy 2025 से पहले पैट कमिंस के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, पत्नी बेकी ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के घर दोबारा से खुशियां गूंजी है। कमिंस और उनकी वाइफ रेबेका ने अपने इंस्टाग्राम बेटी के फोटो शेयर की।
1/5
पैट कमिंस दूसरी बार पिता बने हैं। दूसरी बार पिता बनने के कारण ही कमिंस भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया था। Image: Instagram
2/5
पैट कमिंस ने अपनी नन्ही परी के लिए लिखा, 'वह आ गई है। हमारी खूबसूरत बच्ची एडी, हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम इस समय कितना खुश और प्यार से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं।' Image: Instagram
Advertisement
3/5
पैट कमिंस दुनिया के उन क्रिकेटरों में से एक हैं जो शादी से पहले ही पिता बने हैं। बैकी और कमिंस 2021 में पहली बार एक बेटे के पेरेंट्स बने थे। Image: Instagram
4/5
पैट कमिंस का आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना मुश्किल है क्योंकि वह एड़ी की चोट से अब तक उबर नहीं पाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने स्क्वाड में कई बदलाव करने की जरुरत पड़ेगी। Image: X
Advertisement
5/5
पैट कमिंस के साथ ही टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी और मिचेल मार्श भी चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। मार्कस स्टोइनिस ने तत्काल प्रभाव से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंकाया।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 16:46 IST