अपडेटेड 26 December 2025 at 17:35 IST

Neeraj Chopra Reception: पति का हाथ थामे हिमानी ने ली रिसेप्शन में एंट्री, हरे लहंगे में ब्लश करती आईं नजर, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

Neeraj Chopra Reception: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी के लगभग एक साल बाद रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस सेलिब्रेशन से नीरज और उनकी पत्नी हिमानी मोर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने गुरुवार को हरियाणा के करनाल में अपना वेडिंग रिसेप्शन रखा था। उन्होंने एक ही दिन में दो-दो पार्टी रखी थी।

Image: @himani___mor/instagram
2/7

दिन के इवेंट के लिए नीरज चोपड़ा ब्लैक आउटफिट पहने नजर आए जबकि उनकी पत्नी हिमानी ने लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा कैरी किया था। ठंड से बचने के लिए उन्होंने वेलवेट का दुपट्टा पहन रखा था।

Image: @himani___mor/instagram
Advertisement
3/7

शाम के जश्न के लिए नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने अपने आउटफिट्स भी चेंज किए जिसके ढेर सारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

Image: @himani___mor/instagram
4/7

शाम की पार्टी के लिए जहां नीरज ने क्रीम शेरवानी पहनी थी, वही हिमानी ग्रीन लहंगे में कहर ढा रही थीं। उनके दोनों ही लुक्स लगभग सेम थे। उन्होंने बालों को खुला रखा था और कर्ल किए हुए थे। 

Image: @himani___mor/instagram
Advertisement
5/7

इस सेलिब्रेशन से नीरज और हिमानी की एंट्री का एक वीडियो सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। कपल ने हाथों में हाथ थामे एंट्री ली। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे इस दौरान हिमानी ब्लश करने लगती हैं। 

Image: @himani___mor/instagram
6/7

नीरज चोपड़ा के रिसेप्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने भी शिरकत की। उन्होंने स्टेज पर पहुंचकर कपल को आशीर्वाद दिया।

Image: @himani___mor/instagram
Advertisement
7/7

जहां नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो में भारत का नाम कई बार रोशन कर चुके हैं, वही हिमानी भी पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं। वो हरियाणा के लरसौली की रहने वाली हैं। कपल ने 16 जनवरी को हिमाचल में शादी रचाई थी। 

Image: @himani___mor/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 December 2025 at 17:34 IST