अपडेटेड 17 May 2025 at 14:12 IST

तिरंगे को और ऊपर... नीरज चोपड़ा ने पहले पार की 90 मीटर की दीवार, फिर बोल दी दिल जीतने वाली बात

Neeraj Chopra 90.23 m Throw: ओलंपिक में भारत को दो बार मेडल जिताने वाले नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर के थ्रो को पार किया।

Follow :  
×

Share


1/5

भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 90.23 मीटर थ्रो कर इतिहास रच दिया। 
 

Image: ANI
2/5

ओलंपिक में भारत को दो बार मेडल जिताने वाले नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर के थ्रो को पार किया। ऐसा करने वाले वो एशिया के तीसरे और दुनिया के 23वें एथलीट बने। 
 

Image: File Photo
Advertisement
3/5

दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा ने इस उपलब्धि के बाद रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत की। उन्होंने कहा- अब वो रास्ता मिल गया है 90 मीटर का, इसको निरंतर रखना मुझे पता है।
 

Image: ANI Photo
4/5

नीरज चोपड़ा ने कहा- सबकुछ हासिल हो गया था, बस यही बाकी था तो मेरे और हर भारतीय के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। अब आगे ये है कि अपने देश के तिरंगे को जितना ऊपर कर सकें उतना करेंगे। 
 

Image: AP Photo
Advertisement
5/5

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर का बेस्ट थ्रो किया और वो दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर थ्रो कर पहले स्थान पर कब्जा किया।

Image: PTI

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 17 May 2025 at 14:12 IST