अपडेटेड 27 April 2025 at 13:32 IST
MI vs LSG: लखनऊ को हराने में मुंबई के छूट जाते हैं पसीने, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड टू हेड रिकॉड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं और यहां LSG का पलड़ा भारी रहा है।
आईपीएल 2025 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक पांड्या के सामने ऋषभ पंत होंगे।
आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हो चुका है। इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में ऋषभ पंत की टीम ने बाजी मारी थी। हालांकि, पिछले कुछ मैचों से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन शानदार रहा है।
Advertisement
शुरुआती मैचों में हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस की गाड़ी जीत की पटरी पर लौट चुकी है और अब हार्दिक एंड कंपनी को हराना LSG के लिए आसान नहीं होने वाला है।
मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैच खेले हैं। 5 में उन्हें जीत मिली है, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 9 में 5 जीत हासिल की है। दोनों के 10 अंक हैं।
Advertisement
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड टू हेड रिकॉड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 7 मैच हुए हैं और यहां LSG का पलड़ा भारी रहा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 मैचों में बाजी मारी है, जबकि मुंबई इंडियंस आईपीएल में सिर्फ एक बार लखनऊ को हरा सकी है।
Image: BCCIPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 27 April 2025 at 13:32 IST