अपडेटेड 18 June 2024 at 14:21 IST
200 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज ने जड़ा था भारतीय इतिहास का पहला ODI शतक, नाम जानते हैं?
कौन है वो खिलाड़ी जिसने जड़ा था भारतीय इतिहास का पहला एकदिवसीय शतक?
1/6
18 जून, ये तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए काफी अहम है। आज से ठीक 41 साल पहले इंग्लैंड की धरती पर भारतीय महान खिलाड़ी ने इतिहास रचा था। ये प्लेयर कोई और नहीं बल्कि कपिल देव हैं। Image: x
2/6
वर्ल्ड कप 1983 में के खिलाफ मैच में टीम इंडिया संकट में थी और कपिल देव संकटमोचन बने थे। वर्ल्ड कप में आगे का सफर जारी रखने के किए जीत जरूरी थी। टीम इंडिया ने महज 17 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए। Image: X
Advertisement
3/6
भारतीय फैंस बस दुआ कर रहे थे कि कपिल कैसे भी कर भारत की इज्जत बचा लें, लेकिन कपिल देव ने 175 रन मारकर उस समय का सर्वाधिक स्कोर किया, इसके बारे में तो सब जानते हैं। Image: x
4/6
लेकिन क्या आपको पता है कि इस मुकाबले से पहले एकदिवसीय फॉर्मेट में किसी भारतीय खिलाड़ी ने शतक नहीं जड़ा था। जी हां, कपिल देव ने ही भारतीय इतिहास का पहला ODI शतक लगाया था। Image: sachin-rt/X
Advertisement
5/6
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में कपिल देव ने 138 गेंदों पर 175 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 6 छक्के जड़े थे। टीम इंडिया ने 60 ओवरों में 266 रनों का स्कोर खड़ा किया। Image: X
6/6
इसके जबाव में जिम्बाब्वे 235 रनों पर सिमट गई और भारत ने ये मुकाबला 31 रन से जीत लिया। ODI क्रिकेट में कपिल ने 3783 रन और 253 विकेट चटकाए हैं। Image: x
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 18 June 2024 at 14:21 IST