अपडेटेड 25 July 2025 at 22:33 IST

शराब पीने गए थे Joe Root, बार में काम करने वाली लड़की से हो गया प्यार, देखें पत्नी की 5 खुबसूरत PHOTOS

Joe Root Wife: इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट अब दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं जो रूट की पत्नी कौन हैं और उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई।

Follow :  
×

Share


1/6

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं। भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। 
 

Image: ICC/X
2/6

जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग को रनों के मामले में पीछे छोड़कर इतिहास रच दिया। 
 

Image: AP
Advertisement
3/6

दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज जो रूट की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। रूट की पत्नी का नाम कैरी कॉट्रैल है। दोनों की मुलाकात एक पब में हुई थी। 
 

Image: instagram
4/6

जो रूट पहली बार हेडिंग्ले के एक पब में कैरी कॉट्रैल से मिले थे। शराब पीने गए इंग्लिश क्रिकेटर का दिल बार में काम करने वाली लड़की पर आ गया। कैरी कॉट्रैल उस पब में मैनेजर थीं। 
 

Image: instagram
Advertisement
5/6

जो रूट और कैरी कॉट्रैल ने साल 2018 में एक दूसरे से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अल्फ्रेड और बेटी का नाम इसाबेला है। 
 

Image: instagram
6/6

जो रूट इंग्लैंड के सबसे अमीर खिलाडियों में से एक माने जाते हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड रूट को सालाना 8 से 9 करोड़ रुपये देती है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ से ज्यादा है।

Image: X

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 25 July 2025 at 22:33 IST