अपडेटेड 15 May 2025 at 14:37 IST
टीम इंडिया के वो 2 स्टार खिलाड़ी, जिन्होंने कोहली-रोहित से पहले किया टेस्ट डेब्यू, अभी तक नहीं लिया संन्यास
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर फैंस का दिल तोड़ दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दो ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने कोहली-रोहित से पहले टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन अभी तक रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की है।
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के नए युग की शुरुआत होने जा रही है। लंबे समय से इस फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने वाले दो स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
विराट कोहली ने भारत के लिए 2011 में टेस्ट डेब्यू किया और 110 मैचों में 9230 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और 67 मैच खेले।
Advertisement
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारत के दो ऐसे स्टार खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा से पहले टेस्ट डेब्यू किया था और दोनों ने अभी तक रिटायरमेंट का ऐलान भी नहीं किया है।
पहला नाम है ईशांत शर्मा। स्टार तेज गेंदबाज ने मई 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। ईशांत ने अब तक भारत के लिए 105 मैच खेले हैं और 311 विकेट चटकाए हैं।
Advertisement
दूसरा नाम है चेतेश्वर पुजारा- स्टार बल्लेबाज ने 2010 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्हें जल्द ही टीम इंडिया की नई 'दीवार' कहे जाने लगा। पुजारा ने अब तक 103 टेस्ट खेले हैं और 7195 रन बनाए हैं।
ईशांत शर्मा और चेतेश्वर पुजारा फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ईशांत ने 2021 में आखिरी टेस्ट खेला था, वहीं पुजारा 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए WTC फाइनल के बाद से नहीं खेले हैं।
Image: XPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 15 May 2025 at 14:37 IST