अपडेटेड 18 April 2025 at 14:43 IST

IPL 2025: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल पर कौन कहां, किसके सिर पर ऑरेंज और पर्पल कैप?

IPL 2025: गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल की।

Follow :  
×

Share


1/6

आईपीएल 2025 का आधा सफर लगभग समाप्त हो चुका है। यहां से हर मैच का नतीजा ये तय करेगा कि कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ तक का सफर तय करेगी। 
 

Image: iplt20.com
2/6

गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल की। इस जीत के बाद हार्दिक पांड्या की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। 
 

Image: AP Photo
Advertisement
3/6

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल पर 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के बाद मुंबई इंडियंस के 6 अंक हैं और वो अंकतालिका पर छठे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 9वें नंबर पर है। 
 

Image: iplt20.com
4/6

ऑरेंज कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकलोस पूरन सबसे आगे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक 7 मैचों में 208.77 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं। 
 

Image: AP
Advertisement
5/6

पर्पल कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद सबसे आगे हैं। अफगान गेंदबाज ने अब तक 7 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं। 
 

Image: AP
6/6

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स पहले, गुजरात टाइटंस दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी आखिरी पायदान पर हैं। 

Image: ANI

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 18 April 2025 at 14:43 IST