अपडेटेड 26 January 2025 at 22:52 IST
Republic Day के सेलिब्रेशन में डूबी टीम इंडिया, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
26 जनवरी को भारत में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। देश के इस गौरवपूर्ण अवसर पर टीम इंडिया देशभक्ति की भावना में डूबी दिखी।
1/9
गणतंत्र दिवस के मौके पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तक ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। Image: Instagram
2/9
‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले दिग्गज पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मुझे इस इनक्रेडिबल देश का नागरिक होने पर गर्व है। Image: instagram
Advertisement
3/9
रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वो टीम इंडिया के 2024 का टी-20 वर्ल्ड जीतने के बाद मुंबई में हुई विक्ट्री परेड की है। Image: instagram
4/9
कुलदीप यादव ने भी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हुई विक्ट्री परेड की तस्वीरें पोस्ट की। तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए स्पिनर कुलदीप ने लिखा, ‘आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द’। Image: instagram
Advertisement
5/9
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, ‘सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस जीवंत, समृद्ध और सुंदर राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व है। जय हिन्द’। Image: instagarm
6/9
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह हमारे लोकतंत्र का आधार है, जो हमें एक मजबूत राष्ट्र के लिए एकजुट करता है।' Image: instagram
Advertisement
7/9
युवराज सिंह ने लिखा, ‘आइए अपने महान राष्ट्र की प्रगतिशील भावना पर विचार करने के लिए कुछ समय निकालें, कुछ ऐसा जिसने मुझे हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मोटिवेट किया है। Image: instagram
8/9
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, ‘देश हमें अधिकार देता है, लेकिन भारत के नागरिक के रूप में हमें अपने कर्तव्य भी याद रखने चाहिए। हैप्पी रिपब्लिक डे! जय हिंद।’ Image: instagram
Advertisement
9/9
स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “स्वतंत्रता और एकता की भावना का जश्न मनाना। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं’।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 26 January 2025 at 22:52 IST