अपडेटेड 23 June 2025 at 17:22 IST
आपने देखा? भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से इस 'भारतीय' खिलाड़ी ने की फील्डिंग, फैंस को लगा झटका
हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन एक अनजान खिलाड़ी इंग्लैंड की तरफ से मैदान पर फील्डिंग करते दिखा। इस खिलाड़ी का कनेक्शन भारत से है।
भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में जारी टेस्ट के दौरान एक मजेदार नजारा देखने को मिला। तीसरे दिन एक अनजान खिलाड़ी इंग्लैंड की तरफ से मैदान पर फील्डिंग करते दिखा।
दिलचस्प बात ये है कि इस खिलाड़ी का नाम इंग्लैंड के स्क्वाड में भी नहीं था। हम बात कर रहे हैं भारतीय मूल के यश वागड़िया की जो भारत के खिलाफ टेस्ट में फील्डिंग करते दिखे।
Advertisement
दरअसल, यश वागड़िया का कनेक्शन भारत के गुजरात से है, लेकिन उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। 7 मई 2024 को जन्में क्रिकेटर का जन्म इंग्लैंड के न्यूकासल में हुआ था।
21 साल के यश वागड़िया यॉर्कशायर अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक सिर्फ 2 मैच खेले हैं।
Image: Yash VagadiaAdvertisement
हेडिंग्ले टेस्ट की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए और टीम इंडिया को 6 रनों की लीड मिली।
Image: APPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 23 June 2025 at 17:22 IST