अपडेटेड 1 September 2025 at 13:12 IST

शाही परिवार से आती हैं क्रिकेटर श्रीसंत की पत्नी, 7 तस्वीरों में देखें 'थप्पड़ कांड' से अभी तक का सफर

Sreesanth Wife: आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच के बाद दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने श्रीसंत को बीच मैदान पर थप्पड़ मारा था। ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट में इस घटना के वीडियो को दिखाया। इससे श्रीसंत की पत्नी गुस्सा हो गईं।

Follow :  
×

Share


1/8

भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत और उनकी पत्नी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय हैं। IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक वीडियो शेयर कर गड़े मुर्दे को उखाड़ा जिससे श्रीसंत की पत्नी गुस्सा हो गईं। 
 

Image: Instagram
2/8

ललित मोदी ने उस घटना के वीडियो को दुनिया के सामने रखा जिसके बारे में सब जानते तो थे, लेकिन मैदान पर क्या हुआ था, ये किसी ने देखा नहीं था। 
 

Image: File Photo
Advertisement
3/8

आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच के बाद दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने श्रीसंत को बीच मैदान पर थप्पड़ मारा था। ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट में इस घटना के वीडियो को दिखाया। 
 

Image: X/@GemsOfCricket (Screengrab)
4/8

श्रीसंत की पत्नी इससे नाराज हो गईं और उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि 17 साल पुराने मुद्दे को उठाने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा- ललित मोदी, क्लार्क... शर्म करो। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

श्रीसंत की पत्नी का नाम भुवनेश्वरी कुमारी है। दोनों ने 2013 में शादी की थी। श्रीसंत और भुवनेश्वरी पहली बार 2006 में जयपुर में मिले थे जब तेज गेंदबाज भारत के लिए वहां खेलने पहुंचे थे। 
 

Image: Instagram
6/8

 श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी शाही परिवार की बेटी हैं। उनका रिश्ता दीवानपुरा राजपरिवार से है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
7/8

भुवनेश्वरी ने बुरे समय में भी श्रीसंत का साथ नहीं छोड़ा। जिस साल क्रिकेटर पर आईपीएल में मैच फिक्सिंग का आरोप लगा, उसी साल दोनों की शादी हुई थी। 
 

Image: Instagram
8/8

श्रीसंत और भुवनेश्वरी दो बच्चों के माता-पिता है। बेटी का नाम सानविका, जबकि बेटे का नाम सूर्याश्री है।
 

Image: Instagram

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 September 2025 at 13:12 IST