अपडेटेड 19 October 2025 at 08:27 IST
IND vs AUS: कितने बजे शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे, कहीं बारिश का खतरा तो नहीं?
India vs Australia ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर है। सात महीने बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया की जर्सी में दिखने वाले हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले यानी 8:30 बजे शुभमन गिल और मिचेल मार्श टॉस करने आएंगे।
Advertisement
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक 19 अक्टूबर को सुबह में बारिश हो रही थी।
रोहित-कोहली की वापसी पर बारिश विलेन साबित हो सकती है। फैंस यही दुआ करेंगे कि आसमान से बादल हट जाए और मैदान पर ROKO की जोड़ी चमके ।
Advertisement
बतौर ODI कप्तान ये शुभमन गिल का पहला इम्तेहान होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया। देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन हिट होते हैं या फ्लॉप
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 151 वनडे मैच हुए हैं। 58 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि 84 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। 10 मैचों का नतीजा नहीं निकला।
Image: ANIPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 19 October 2025 at 08:27 IST