अपडेटेड 19 July 2025 at 09:03 IST

अफरीदी की अकड़ तोड़ेंगे 'गब्बर'! पहलगाम हमले पर भिडंत के बाद पहली बार आमने-सामने, कहां देखें लाइव?

WCL 2025 का आगाज हो चुका है। भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार, 20 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होगा। फैंस की नजर शिखर धवन और शाहिद अफरीदी पर रहेगी जो पहलगाम हमले पर भिडंत के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे।

Follow :  
×

Share


1/6

WCL 2025 का आगाज हो चुका है। इंग्लैंड में हो रहे टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस अपने सफर की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। 
 

Image: wcl 2025
2/6

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार, 20 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होगा। इस मैच को लेकर फैंस का जोश हाई है। फैंस की निगाहें शिखर धवन और शाहिद अफरीदी पर रहेगी। 
 

Image: Special Arrangement
Advertisement
3/6

जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था तब शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला था। उन्होंने इंडियन आर्मी का मजाक भी उड़ाया था और भारतीय सरकार से सबूत मांगी थी। 
 

Image: ANI
4/6

अफरीदी की इस नीच हरकत से पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन आगबबूला हुए थे और सोशल मीडिया के जरिए उनकी जमकर लताड़ लगाई थी। सोशल मीडिया पर भिडंत के बाद अब पहली बार दोनों आमने-सामने होंगे। 
 

Image: X, ANI
Advertisement
5/6

भारत-पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण स्टारस्पोर्ट्स चैनल पर होगा, वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर होगी। ये मुकाबला 20 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे से होगा। 
 

Image: AP
6/6

इंडिया चैंपियंस की कप्तानी युवराज सिंह करेंगे। टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, इरफान पठान सहित कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। पाकिस्तान की कमान अफरीदी संभालेंगे।

Image: WCL

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 19 July 2025 at 09:03 IST