अपडेटेड 22 July 2024 at 16:55 IST

IND vs SL: एक-दो नहीं पूरे 7, इन खिलाड़ियों का खुला भाग्य, श्रीलंका में करेंगे 'डेब्यू'

श्रीलंका के खिलाफ भारत को तीन मैच की टी20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया ने मुंबई से कोलंबो की फ्लाइट पकड़ ली है।

Follow :  
×

Share


1/8
इस दौरे पर T20 में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और वनडे में रोहित शर्मा कप्तान होंगे। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के 7 ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार श्रीलंका में खेलेंगे। Image: PTI
2/8
लिस्ट में सबसे पहला नाम तेज गेंदबाज खलील अहमद का है जिन्होंने 6 साल पहले टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया था। पर श्रीलंका में खेलने का मौका उन्हें पहली बार मिलेगा। Image: Instagram
Advertisement
3/8
टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली बार श्रीलंका में खेलते दिखेंगे। 2019 में टी20 में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल के लिए श्रीलंका में T20 खेलने का ये सुनहरा मौका होगा। Image: Instagram
4/8
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ अमेरिका और वेस्टइंडीज गए रिंकू सिंह का ये श्रीलंका में खेलने का पहला मौका हो सकता है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 स्क्वॉड के लिए रिंकू का नाम शामिल है। Image: PTI
Advertisement
5/8
शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे दौरे पर T20 डेब्यू करने वाले रियान पराग भी श्रीलंका में पहली बार खेलेंगे। Image: Instagram
6/8
शिवम दुबे भले ही T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हों। लेकिन, श्रीलंका में वो भी पहली बार ही खेलेंगे। Image: BCCI
Advertisement
7/8
रवि बिश्नोई को भी टीम इंडिया के लिए पहला T20 इंटरनेशनल मैच खेले 5 साल हो चुके हैं। लेकिन, श्रीलंका में कोई T20 मुकाबला खेलते वो भी पहली बार ही दिखेंगे। Image: BCCI
8/8
वनडे और टी20 में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब अहम हथियार बन चुके हैं। वे T20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। अर्शदीप के लिए श्रीलंका में खेलने का ये पहला मौका होगा। Image: AP

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 22 July 2024 at 16:55 IST