अपडेटेड 26 July 2025 at 20:38 IST
Asia Cup 2025 में रोहित-कोहली भी खेलेंगे? जानें किस फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आयोजन इस साल 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में होगा। फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या एशिया कप 2025 में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं? आइए जानते हैं।
एशिया कप 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर मेगा इवेंट की जानकारी दी। एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में होगा।
टीम इंडिया एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने पिछली बार 2023 में एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाई थी और मोहम्मद सिराज उस मैच के हीरो बने थे।
Advertisement
एशिया कप की तारीखों के ऐलान के बाद फैंस ये जानने को बेताब हैं कि ये टूर्नामेंट किस फॉर्मेट में खेला जाएगा। लोगों के मन में ये भी सवाल है कि मेगा इवेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं?
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। इससे पहले 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों ने फटाफट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।
Image: BCCIAdvertisement
रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट खेलेंगे। फैंस को ये जानकर झटका लगेगा कि कोहली-रोहित आगामी एशिया कप में नहीं खेलेंगे।
अगले साल भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसको ध्यान में रखते हुए ACC ने इस साल एशिया कप को T20 फॉर्मेट में कराने का फैसला किया है।
Image: ANIAdvertisement
एशिया कप 2025 का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा और यही वजह है कि टीम इंडिया सालों बाद एशिया कप में बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के उतरेगी क्योंकि दोनों इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 July 2025 at 20:38 IST