पहले ex-वाइफ नताशा, फिर गर्लफ्रेंड माहिका… Hardik Pandya ने एक महीने में लुटाए करोड़ों रुपये, किस-किस को दिया तोहफा?
Hardik Pandya: टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस समय IPL 2026 में धमाल मचा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से उनकी निजी जिंदगी लाइमलाइट बटोर रही है। वो इस समय मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप चैंपियन हार्दिक पांड्या ने पिछले एक महीने में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए। उन्होंने न केवल अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को, बल्कि एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को भी लग्जरी कार गिफ्ट की है।
Image: Instagramहार्दिक पांड्या ने पिछले महीने बेटे अगस्त्य को 3-4 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की थी। अगस्त्य के साथ नताशा भी कार की डिलीवरी लेने पहुंची थीं।
Image: instagramAdvertisement
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने शादी के लगभग चार साल बाद तलाक लिया था। सेपरेशन के बाद भी दोनों अपने बेटे की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।
Image: instagramएक्स वाइफ और बेटे को गिफ्ट देने के बाद हार्दिक ने 15 मार्च को अपनी खुशी के लिए 12 करोड़ की Ferrari 12 Cilindri कार खरीदी थी। वो कार में माहिका संग लॉन्ग डाइव एंजॉय करते भी नजर आए थे।
Image: instagramAdvertisement
हार्दिक ने हाल ही में माहिका को Mercedes-Benz V-Class कार तोहफे में दी है। इसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। क्रिकेटर खुद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार रिसीव करने पहुंचे थे।
Image: Xहार्दिक पांड्या का कार कलेक्शन कमाल का है। उनके पास रोल्स-रॉयस फैंटम, लैम्बोर्गिनी हुराकैन ईवीओ, लैम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज-एएमजी जी63, रेंज रोवर वोग जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं।
Image: XAdvertisement
इसके अलावा, हार्दिक ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को भी पैसे डोनेट दिए थे जो टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के समय रात भर वहां रुकते थे। ऐसा करके क्रिकेटर ने अपना वादा निभाया।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 13:21 IST