अपडेटेड 19 February 2026 at 12:28 IST
पूल में शर्टलेस होकर हार्दिक पांड्या ने GF माहिका संग शेयर की रोमांटिक फोटो, बर्थडे पर खास अंदाज में लुटाया प्यार
Hardik Pandya- Mahieka Sharma: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के बर्थडे पर प्यार लुटाया है। उन्होंने इस स्पेशल मौके पर दोनों की बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। उन्हें अक्सर अपनी GF पर खुलकर प्यार लुटाते देखा गया है। हार्दिक ने माहिका को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।
Image: Instagramमाहिका शर्मा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या ने दोनों की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है।
Advertisement
आधी रात को शेयर की फोटो में कपल पूल में नजर आ रहा है। फोटो में हार्दिक पांड्या शर्टलेस दिख रहे हैं। हार्दिक ने माहिका को अपनी बाहों में भरा हुआ है।
फोटो शेयर करते हुए हार्दिक ने माहिका के लिए अपने प्यार का इजहार किया। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिंसेस।" दोनों की यह रोमांटिक तस्वीर देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई।
Advertisement
इससे पहले वैलेंटाइन डे पर हार्दिक ने माहिका के लिए खास टैटू बनवाकर उन्हें प्यारा सरप्राइज दिया था। क्रिकेटर ने गर्दन के पीछे गर्लफ्रेंड के नाम का पहला अक्षर ‘M' का टैटू गुदवाया।
नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद हार्दिक ने माहिका को साल 2025 में डेट करना शुरू किया था। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 12:28 IST