अपडेटेड 13 February 2026 at 14:48 IST

Valentine Day से पहले हार्दिक पांड्या हुए रोमांटिक, गर्लफ्रेंड माहिका को दिया सरप्राइज

Hardik Pandya: वेलेंटाइन वीक में हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर प्यार लुटाया है। क्रिकेटर ने उन्हे गुलाबों से भरा बुके दिया है।

Follow :  
×

Share


1/8

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा खुल्लम-खुल्ला प्यार इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। दोनों साथ में वेलेंटाइन वीक मना रहे हैं। 
 

Image: Instagram
2/8

अब माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। इस तस्वीर में हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/8

माहिका ने बताया कि दिल्ली में टी-20 मैच से पहले हार्दिक उन्हें लाल गुलाबों से भरा बुके थमा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'समय पर दिल्ली पहुंच गई। मेरी जिंदगी का मैन ऑफ द मैच।'
 

Image: Instagram
4/8

इन प्यार भरे शब्दों से भरी रोमांटिक कहानी ने फैंस के बीच चर्चा बढ़ा दी है। साथ ही ये कपल का ये रोमांटिक अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

इससे पहले हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उनकी गर्दन पर एक नया टैटू देखने को मिला था। ऐसे में फैंस सवाल करने लगे कि क्या क्रिकेटर ने माहिका के नाम का टैटू गुदवाया है?
 

Image: instagram
6/8

ऐसा इसलिए क्योंकि टैटू का अक्षर M है। M से उनकी गर्लफ्रेंड माहिका का नाम शुरू होता है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं इस अक्षर का मतलब माहिका शर्मा से तो नहीं।
 

Image: Instagram
Advertisement
7/8

बता दें कि भारतीय टीम का ICC Mens टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नामीबिया के खिलाफ शानदार खेला। 
 

Image: instagram
8/8

हार्दिक पांड्या ने 52 रनों की पारी तो खेली ही, साथ ही गेंदबाजी में 4 ओवरो का कोटा भी पूरा किया और 2 विकेट झटक लिये।  
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 14:48 IST