प्रैक्टिस में साथ देने वालों को Hardik Pandya ने बांटे 10-10 लाख, तो फैंस ने सचिन से तुलना कर क्यों छेड़ी नई बहस?
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या इस बार एक दिल छू लेने वाले काम के चलते छाए हुए हैं। उन्होंने उन लोगों को इनाम दिया, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर उनकी खूब मदद की थी।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वो अपनी गर्लफ्रेंड माहिक शर्मा संग खूब स्पॉट भी हो रहे हैं।
Image: Xलेकिन, इस बार उनके चर्चा में होने की वजह कुछ और है। जी हां, इस बार हार्दिक ने दरियादिली दिखाते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बेहतर खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं।
Advertisement
क्रिकेट स्टार महीनों पहले किए अपने वादे को भूले नहीं। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड्समैन के लिए एक दिल छू लेने वाला काम किया है।
दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान हार्दिक खूब पसीना बहाते थे। उनके प्रैक्टिस सेशन देर रात तक चलते थे। मुश्किल ट्रेनिंग के वक्त वो ग्राउंड्समैन ही थे, जो डटकर उनके साथ खड़े रहे और उनकी मदद की।
Image: XAdvertisement
ग्राउंडस्टाफ ने ये सुनिश्चित किया कि हार्दिक को किसी तरह की दिक्कत महसूस न हो। हार्दिक ने तभी उन्हें इनाम देने का वादा कर दिया था। अब वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने अपने वादे को पूरा भी कर दिया है।
Image: Xरिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे और वहां 11 ग्राउंड स्टाफ को 10-10 लाख रुपये के चेक बांटे।
Advertisement
हार्दिक पांड्या ने चेक सौंपने के बाद सभी ग्राउंडस्टाफ के स्टाफ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर के इस अंदाज के फैंस कायल हो गए। एक यूजर ने लिखा, 'प्रैक्टिस में पसीना बहाने में साथ देने वालों को जीत के बाद न भूलना, यही एक सच्चे एथलीट की पहचान है।'
Image: XAdvertisement
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे जीवन में वानखेड़े के समस्त कर्मचारियों की हमेशा मदद की है, लेकिन उन्होंने कभी भी इसे सुर्खियों में नहीं आने दिया।’
Image: Xबता दें कि IPL 2026 में हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी में मुंबई इंडियंस पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। ये मुकाबला 29 मार्च को होगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 27 March 2026 at 18:05 IST