अपडेटेड 10 May 2025 at 13:22 IST
बड़ा सवाल... IPL 2025 शुरू हुआ तो क्या पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच दोबारा खेला जाएगा? जानें जवाब
IPL 2025: 8 मई को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच को 10 ओवर बाद ही रोक दिया गया था। अब फैंस के मन में ये सवाल है कि जब आईपीएल 2025 दोबारा से शुरू होगा तो ये मैच खेला जाएगा या नहीं?
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा कि IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
8 मई को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच को 10 ओवर बाद ही रोक दिया गया था। अब फैंस के मन में ये सवाल है कि जब आईपीएल 2025 दोबारा से शुरू होगा तो ये मैच खेला जाएगा या नहीं?
Advertisement
रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव थोड़े कम हो जाएंगे, आईपीएल 2025 को दोबारा शुरू किया जाएगा। बीच में रोका गया दिल्ली बनाम पंजाब मुकाबला भी फिर से खेला जाएगा।
हालांकि, ये मुकाबला 10 ओवर बाद से नहीं बल्कि शुरुआत से खेले जाने की उम्मीद है। धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे।
Advertisement
आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में भी इस मैच को शामिल नहीं किया गया है। दिल्ली और पंजाब के खाते में अभी 11 मुकाबले ही हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को किसी कीमत पर जीतना होगा।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 10 May 2025 at 13:22 IST