अपडेटेड 18 May 2025 at 14:47 IST
दिल्ली कैपिटल्स को हर हाल में जीत की दरकार, गुजरात टाइटंस कर पाएगी मजा खराब? हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे
DC vs GT Head To Head Record: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को किसी कीमत पर ये मुकाबला जीतना होगा। हालांकि, उनके लिए ये आसान नहीं होगा क्योंकि गुजरात टाइटंस की टीम शानदार फॉर्म में हैं।
आईपीएल 2025 के 60वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को किसी कीमत पर ये मुकाबला जीतना होगा। हालांकि, उनके लिए ये आसान नहीं होगा क्योंकि गुजरात टाइटंस की टीम शानदार फॉर्म में हैं।
Advertisement
शुभमन गिल की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी सीट कन्फर्म करना चाहेगी। गुजरात टाइटंस फिलहाल 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों का 6 बार आमना-सामना हुआ है। यहां मामला बराबरी का रहा है।
Advertisement
अब तक खेले गए 6 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मुकाबलों में बाजी मारी है और 4 मैच गुजरात टाइटंस ने जीती है। इस सीजन के पहले एनकाउंटर में गुजरात ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
Image: IPLT20.COMPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 18 May 2025 at 14:47 IST