अपडेटेड 8 August 2025 at 19:40 IST

वैभव सूर्यवंशी से भी बड़ी उपलब्धि, 17 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

Youngest Captain: क्रोएशिया के जैक वुकुसिक ने इतिहास रच दिया है। वो सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल कप्तान बन गए हैं। सिर्फ 17 साल और 311 दिन की उम्र में, उन्होंने साइप्रस के खिलाफ टी20 सीरीज में क्रोएशिया की कप्तानी की।

Follow :  
×

Share


1/6

क्रिकेट जगत से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कोई खिलाड़ी 15-16 साल की उम्र में देश का प्रतिनिधित्व करे तो ये भी अपने आप में बड़ी बात है। 
 

Image: AI Image
2/6

लेकिन, जब कोई 17 साल का युवा किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान बन जाए तो ये उसके और परिवार के लिए गर्व की बात है। जी हां, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है। 
 

Image: AI Image
Advertisement
3/6

क्रोएशिया के जैक वुकुसिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र का कप्तान बनकर इतिहास रच दिया है। सिर्फ 17 साल और 311 दिन की उम्र में, उन्होंने साइप्रस के खिलाफ टी20 में क्रोएशिया की कप्तानी की।
 

Image: X
4/6

सबसे कम उम्र में कप्तानी करने के मामले में जैक वुकुसिक ने फ्रांस के नोमान अमजद का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 18 साल और 24 दिन की उम्र में कप्तानी का जिम्मा संभाला था।

Image: X
Advertisement
5/6

स्टार क्रिकेटर राशिद खान 19 साल और 165 दिन की आयु में अफगानिस्तान के कप्तान बने थे। 
 

Image: X
6/6

अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में वुकुसिक ने 32 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। हालांकि, उनकी इस पारी पर पानी फिर गया क्योंकि क्रोएशियाई टीम ये मुकाबला हार गई।

Image: X

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 August 2025 at 19:40 IST