अपडेटेड 12 August 2025 at 16:14 IST

Cristiano Ronaldo ने जॉर्जिना को पहनाई हीरे की अंगूठी, कीमत उड़ा देगा होश, इतने में आ जाएंगे 25 लग्जरी फ्लैट्स

Cristiano Ronaldo Girlfriend Engagement Ring: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार शादी करने का मन बना लिया है। उन्होंने गिर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज को हीरे की अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया।

Follow :  
×

Share


1/6

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार शादी करने का मन बना लिया है। दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से सगाई कर ली है। 
 

Image: instagram
2/6

जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- हां, मैं करती हूं। इस और मेरे पूरे जीवन में। रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड को जो अंगूठी पहनाई है, वो काफी चर्चा में है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

रोनाल्डो की इंगेजमेंट रिंग की कीमत ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। अंडाकार आकार के हीरे का वजन 25-37 कैरेट होने का अनुमान है, जो इसे इतिहास की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी सगाई की अंगूठियों में से एक बनाता है।
 

Image: instagram/georginagio
4/6

जॉर्जिना ने जो अंगूठी पहनी है वो 5 सेंटीमीटर से अधिक लंबी लग रही है, जिसमें बीच में एक अंडाकार आकार का हीरा लगा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस अंगूठी की कीमत 35-41 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
 

Image: instagram
Advertisement
5/6

जी हां, रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज को लगभग 35 करोड़ रुपये की हीरे की अंगूठी पहनाई है। इतने रकम में भारत की राजधानी दिल्ली में 35 लग्जरी फ्लैट्स आ जाएंगे। 
 

Image: instagram
6/6

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो गर्लफ्रेंड जॉर्जिना को पिछले 9 साल से डेट कर रहे हैं। स्टार फुटबॉलर 5 बच्चों के बाप हैं। जॉर्जिना के साथ रोनाल्डो के दो बच्चे हैं।

Image: X/@AlNassrFC_EN

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 12 August 2025 at 16:14 IST